GGD DAILY DOSE-132

(1) 3 से 4 दिसम्बर तक राष्ट्रीय मारवाड़ी अश्व शो 2025 का आयोजन कहाँ किया गया –रणसी गांव जोधपुर
*यह आयोजन ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी (AIMHS) और जैसा स्टड फार्म के संयुक्त तत्वावधान में जैसा पैलेस, रणसीगांव में हुआ था, जिसे “मारवाड़ी अश्व महाकुंभ” भी कहा गया।

(2) हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से किस चिकित्सक को ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया –डॉ. संजय गढ़वाल

(3) राजस्थान व पंजाब की संयुक्त भागीदारी से फिरोजपुर फीडर परियोजना का 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा पुनः निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा , इस परियोजना की कुल लागत कितनी है – 647.62 करोड़ रुपये

  • हिस्सेदारी :-पंजाब – 379.12 करोड़ रुपये
    राजस्थान268.50 करोड़ रुपये

(4) हाल ही में राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने सिक्किम का कौनसा प्रतिष्ठित खिताब जीता – गवर्नर्स गोल्ड कप

(5) 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन सम्मान समारोह का आयोजन कहाँ किया गया – श्री हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान ,जयपुर

  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन के तहत दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन 1250 रुपये