GGD DAILY DOSE – 131

(1) कुम्भलगढ़ महोत्सव का आयोजन कब से कब तक किया गया – 1 से 3 दिसम्बर 2025 तक

(2) 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित 19 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में राजस्थान ने कौनसा स्थान प्राप्त कर जम्बूरी का सर्वोच्च पुरस्कार चीफ नेशनल कमिश्नर फ्लैग व शील्ड प्राप्त किया – प्रथम स्थान

(3) आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से ‘कदम वॉकथॉन का आयोजन कब होगा – 21 दिसम्बर को

(4) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में 15 दिवसीय शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 1 से 19 दिसंबर तक

(5) राजीविका से जुड़ी महिलाओं को उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण देने के लिए राजीविका व किस कंपनी के मध्य एमओयू हुआ – सुवर्ण पथ एडुटेक वेंचर्स प्रा. लि.

(6) हाल ही में राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने अधिसूचना जारी कर राजभवन का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा – लोकभवन

  • 1 दिसंबर 2025 से यह अधिसूचना प्रभावी होगी।