GGD Daily Dose NO.124

① राज्य सरकार के बजट 2025-26 को तहत ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)-2026 का आयोजन मार्च 2026 में कहाँ किया जाएगा – जेईईसी, सीतापुरा (जयपुर)

  • राज्य सरकार द्वारा फिक्की का समिट पार्टनर के रूप में चयन किया गया।

↳ इसके आयोजन हेतु राज्य सरकार एवं समिर पार्टनर फिक्की के बीच एमओयू हस्ताक्षर किये गए।

क्रांतिकारी चारू चन्द्र बोस आर्थिक सबलता पुरस्कार के तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 में नियमित अध्ययनरत मूक बधिर / नेत्रहीन / दिव्यांग बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 तक प्रति बालिका कितनी राशि प्रदान की जाएगी – 5000/- प्रतिवर्ष

कक्षा 1 से 8 तक प्रति बालिका को 2000/- प्रतिवर्ष

केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर ‘वेदांता दूर डी थार’ अन्तरराष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन कहाँ किया गया – बीकानेर

डूंगरी बांध से प्रदेश के किन जिलों में सिंचाई व पेयजल हेतु पानी उपलब्ध होगा – सवाई माधोपुर व करौली
↳ इस बांध से सवाई माधोपुर व करौली की 1 लाख 25. हजार हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई का पानी मिलेगा।

Note:- डूंगरी बांध सवाई माधोपुर जिले के खण्डार तहसील में बनास नदी पर प्रस्तावित है।

हैदराबाद मे सम्पन्न हुई, 26 वीं नेशनल पैरा तैराकी चैंपियन‌शिप में राजस्थान ने 97 पदकों के साथ पदक तालिका में कौनसा स्थान हासिल किया – तीसरा

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के द्वारा न्यूयार्क के लॉन्ग आइलैंड में आयोजित 26 वां दीपावली गाला महोत्सव में पहली बार राजस्थान रत्न लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया – डॉ. नरेन्द्र कुक्कर