(1) राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित/ मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु कोटा में संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला 2025 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 17 से 23 नवंबर 2025
(2) हाल ही में राजस्थान का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया – श्री वी. श्रीनिवास
(3) प्रवासी राजस्थान दिवस के तहत 27 नवंबर को पर्यटन विभाग की प्री समिट का आयोजन कहाँ किया जाएगा – जयपुर
(4) प्रदेश के किस जिले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी खोली जाएगी – खैरथल-तिजारा
(5) भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर 15 नवंबर को राजस्थान में जनजाति गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया – श्री भोगीलाल राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर
- इस कार्यक्रम में 87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया ।
(6) कुम्भलगढ़ फेस्टिवल का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 1 से 3 दिसंबर 2025 कुम्भलगढ़ फोर्ट में


