(1) जोधपुर की भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्रदेश के पहले वन्दे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के लिए रेल मंत्री ने हाल ही में कितने करोड़ रुपये की अतिरिक्त मंज़ूरी प्रदान की – 195 करोड़ रुपये
- भगत की कोठी (जोधपुर) वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस डिपो के निर्माण कार्य का शिलान्यास 16 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
(2) 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2025 मेंराजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर कौनसा स्थान प्राप्त किया –दूसरा
- राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 में पहला स्थान था ।
- राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में राजस्थान का चौथा स्थान था ।
(3) हाल ही में सवाई माधोपुर के कोलाड़ा व रामसिंहपुरा में कितने मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किये गए – 2.94 मेगावाट
(4) 28 अक्टूबर 2025 को प्रवासी राजस्थानी मीट का आयोजन कहाँ किया जाएगा – कोलकाता
(5) हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान ( संशोधन) अध्यादेश 2025 का अनुमोदन किया इस अध्यादेश के तहत प्रशिक्षु की न्यूनतम आयु को 12 वर्ष के स्थान पर कितने वर्ष की अनिवार्य की गई – 14 वर्ष
- श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि की सीमा 9 के स्थान पर 10 घंटे नियत की गई ।


