(1) अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी विन्सन मैसिप पर तिरंगा फहराने वाली मनस्वी अग्रवाल का संबंध प्रदेश के किस जिले से है – उदयपुर
(2) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) द्वारा हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का आयोजन 18 दिसम्बर को कहां किया गया – होटल मैरियट (जयपुर)
- शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा
- मुख्यमंत्री ने राजस्थान की हरित अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा ‘मेरी लाइफ -सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट’ पोस्टर का विमोचन किया।
(3) राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने प्रदेश की किस झील में कयाकिंग व कैनोइंग का स्थायी केंद्र विकसित करने का फैसला लिया – फतेहसागर झील उदयपुर
(4) हाल ही में बृजमोहन द्विवेदी द्वारा लिखित तीन पुस्तकों (मेरे इर्द -गिर्द , मरुधरा वाणी , लालसोट का इतिहास) काविमोचन किसके द्वारा किया गया – विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा
(5) 18 दिसम्बर 2025 से 4 फरवरी 2026 तक सरस राज सखी राष्ट्रीय मेले का आयोजन कहाँ किया जाएगा – शिल्पग्राम जवाहर कला केंद्र जयपुर
- यह राजस्थान ग्रामीण राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा आयोजित एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित मेला है ।


