◆ 19 नवंबर को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के बीच ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
◆ इस कंपनी में और आरवीयूएनएल एससीसीएल की हिस्सेदारी क्रमशः 26% और 74% होगी। यह जेवी खदान स्थल पर 9,600 करोड़ रुपये की लागत से 800 मेगावाट की कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना और राजस्थान में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी।
◆ सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए बीकानेर जिले की पूगल तहसील के ग्राम करणीसर, भाटियान में 161.45 हैक्टेयर भूमि एवं चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा तहसील के ग्राम खरनाई में 356.25 हैक्टेयर भूमि को सशर्त कीमतन आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
◆ पावरग्रिड बाड़मेर-1 ट्रांसमिशन लिमिटेड को 765 केवी सबस्टेशन की स्थापना के लिए बाड़मेर जिले के सोखरु में 70.6 हैक्टेयर भूमि आवंटित किए जाने का निर्णय भी किया गया है।
प्र :- 19 नवंबर को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड व किस कंपनी के बीच ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है?
(1) सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड✅
(2) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
(3) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल)
(4) भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल)
प्र :- सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए बीकानेर जिले की पूगल तहसील के ग्राम करणीसर, भाटियान में कितने हैक्टेयर भूमि आवंटित करने का निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया?
(1) 161.45 हैक्टेयर भूमि✅
(2) 70.6 हैक्टेयर भूमि
(3) 356.25 हैक्टेयर भूमि
(4) 326 .25 हैक्टेयर भूमि


